मंगलवार को आर्य महाविद्यालय के खेल परिसर में केयूके ज़ोनल वालीबॉल टूर्नामेंट(पुरुष) करनाल जोन का आयोजन किया गया। जिसमे आर्य कॉलेज ने दयाल सिंह कॉलेज करनाल को हराकर जीत का परचम लहरा दिया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस शानदार जीत के लिए विजेता खिलाड़ियों और कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, कोच सुनील और सभी प्रशिक्षकों को बधाई दी।
महाविद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिंगला ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों, सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में देश व प्रदेश में नाम रोशन कर रहे हैं, जो कि हमारे लिए गर्व की बात है।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि कॉलेज का हमेशा यह प्रयास रहता है कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्य महाविद्यालय के खेल परिसर मे आयोजित केयूके ज़ोनल वालीबॉल टूर्नामेंट (पुरुष) मे 4 कॉलेज की टीमों ने भाग लिया जिसमे आर्य कॉलेज, एस डी कॉलेज पानीपत, पाईट कॉलेज समालखा एवं दयाल सिंह कॉलेज करनाल कि टीम शामिल थी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाईट कॉलेज समालखा और दयाल सिंह कॉलेज के बीच मे खेला गया। जिसमे दयाल सिंह कॉलेज ने 2-0 के सेट से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला आर्य कॉलेज और एस डी कॉलेज के बीच मे खेला गया। जिसमे आर्य कॉलेज ने 2-0 के सेट से जीत हासिल की।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आर्य कॉलेज और दयाल सिंह कॉलेज के बीच मे खेला गया। जिसमे आर्य कॉलेज ने दयाल सिंह कॉलेज को 2:0 से हराकर अपनी जीत का परचम लहरा दिया। प्राचार्य ने बताया कि इसके बाद आर्य कॉलेज की टीम 8 नवंबर से सीडिंग के मैचों के लिए बाबू अनंत राम जनता कॉलेज, कौल मे और इसके बाद भगवान परशुराम कॉलेज, कुरुक्षेत्र मे आयोजित होने वाली इन्टर ज़ोनल वालीबॉल टूर्नामेंट(पुरुष) मे भाग लेगी। इस मौके कॉलेज स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।