Arya P.G. College, Panipat

संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगा आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एम.कॉम अंतिम वर्ष का विद्यार्थी रितिक गोयल


Image

आर्य महाविद्यालय के एम.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थी रितिक गोयल का चयन संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में बतौर हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्र रितिक गोयल को मिठाई खिलाकर बधाई दी साथ ही रितिक गोयल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि भारत देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर 3 दिसंबर 2022 को लोकसभा सचिवालय, एवं संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार द्वारा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। भारतवर्ष के प्रत्येक राज्य से एक-एक प्रतिनिधि, और वक्ता नियुक्त किए गए हैं, जिसमें हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए आर्य महाविद्यालय का एम.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थी रितिक गोयल को सरकार द्वारा चुना गया है। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी महाविद्यालय के विद्यार्थी आज प्रत्येक क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा कुछ नया सीखते रहना चाहिए। मंजिल को निर्धारित कर आगे बढ़ते रहने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने विद्यार्थी रितिक गोयल का मनोबल बढ़ाया। अंत में उन्होंने कॉमर्स विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मधु गाबा सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्यों को भी बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्य सहित अन्य मौजूद रहे।