Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज ने अब हरियाणा उत्सव में भी किया ओवर आल ट्रॉफ़ी पर कब्जा


Image

हरियाणा दिवस के अवसर पर जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम हरियाणा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें आर्य कॉलेज के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बरकरार रखते हुए ओवर आल ट्राफ़ी पर कब्जा किया। शनिवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता समेत कॉलेज की प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य ने विजेता प्रतिभागियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में कुलपति डॉ. रणपाल के मर्गदर्शन में हरियाणा दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हरियाणा उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में कुल 9 विधाओं का मंचन किया गया जिसमें आर्य कॉलेज के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणवी समूह नृत्य, हरियाणवी समूह गायन, सांग, हरियाणवी डयूट रागनी, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, हरियाणवी सोलो डान्स मेल में प्रथम स्थान वहीं हरियाणवी हास्य नाटिका और हरियाणवी सोलो डान्स फ़ीमेल में द्वितीय स्थान हासिल कर ओवर आल ट्रॉफ़ी हासिल की। डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि गत दिनों कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह रत्नावली महोत्सव और करनाल ज़ोन के युवा महोत्सव में भी ओवरऑल ट्रॉफ़ी जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आगामी दिनों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र द्वारा इंट्र ज़ोनल युवा महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा जिसके लिए हमारे कॉलेज के विद्यार्थी दिन रात ज़बर्दस्त मेहनत कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि इंटर ज़ोनल युवा महोत्सव में भी हमारे विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का यह क्रम जारी रखते हुए ओवरऑल ट्रॉफ़ी जीतने का काम करेंगे। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए कॉलेज के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी डॉ.रामनिवास,प्राध्यापिका मिनाक्षी चौधरी,डॉ. विजय सिंह,डॉ.नीलू खालसा समेत सभी स्टाफ़ सदस्यों को बधाई दी।