Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज में राष्ट्र स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं का करवाया गया आयोजन


Image

आर्य कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया।प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महिला प्रकोष्ठ व कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ.अनुराधा सिंह व डॉ. मीनल तालस को बधाई दी। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज की महिला सेल व कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया जिसमें 18 कॉलेजों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि  इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने और जानने लिए प्रेरित करती है,विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे

भाषण प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज की रितिका ने प्रथम स्थान,टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की स्नेह ने द्वितीय स्थान व वैश्य गर्ल्ज़ कॉलेज समालखा की ट्विंकल ने तृतीय स्थान हासिल किया है। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी लाहौर की मिन्नी गुप्ता ने प्रथम स्थान, डीएवी गर्ल्ज़ कॉलेज  यमुनानगर की दीक्षा पूरी ने द्वितीय स्थान, जीवीएम गर्ल्ज़ कॉलेज सोनीपत की तृप्ति शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटी की अनुष्का त्यागी ने प्रथम स्थान, डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी लाहौर की नवजोत ने द्वितीय स्थान,आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की सेजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की ज्योति ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी लाहौर की वंशिका व डीएवी कॉलेज कॉलेज यमुनानगर की आर्ची ने संयुक्तर रूप से हासिल किया, वहीं वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा कि सुषमा और आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत की साक्षी ने संयुक्तरूप से तृतीय स्थान हासिल किया।