Arya P.G. College, Panipat

इनोवेशन इन साइंस, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विषय पर सातवीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस का हुआ आयोजन


Image

आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा व द इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन रोहतक चैप्टर व रसायन विभाग, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में इनोवेशन इन साइंस, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विषय पर सातवीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि उपकुलपति डी.सी.आर.यू.एस.टी, मुरथल और भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां, सोनीपत से प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने शिरकत की। महाविद्यालय मैनेजिंग कमेटी के प्रधान सुरेंद्र शिंगला ने अपने संदेश में कांफ्रेंस के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता व सभी स्टॉफ सदस्यों को बधाई दी। कांफ्रेंस में बतौर मुख्य वक्ता सचिव, रॉयल सोसायटी ऑफ केमिस्ट्री लंदन, नॉर्थ इंडिया सेक्शन डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, दिल्ली से प्रो.आर.के शर्मा और कन्वीनर, इंडियन साइंस कॉन्फ्रेंस एजुकेशन रोहतक चैप्टर, रसायन विभाग, एमडीयू रोहतक से प्रो.एस.पी. खटकड़ व रसायन विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रो.अमलेन्दु पाल और चेयरपर्सन प्रो. नीरा राघव ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कांफ्रेंस के सफल आयोजन के लिए कॉन्फ्रेंस संयोजक व रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार व अन्य सभी स्टॉफ सदस्यों को बधाई दी साथ ही सभी मुख्य अतिथियों व मुख्य वक्ताओं का महाविद्यालय प्रांगण पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी छह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कांफ्रेंस का सफल आयोजन हो चुका है। उन्होंने बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नई-नई रिसर्च से हमारा देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहा है, आने वाली नौजवान पीढ़ी को भी निरंतर रिसर्च के क्षेत्र में दिन-दुगनी रात चौगुनी मेहनत करते रहना चाहिए। मुख्य अतिथि उपकुलपति डी.सी.आर.यू.एस.टी मुरथल और भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां सोनीपत से प्रो.राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा की कोविड के बाद न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी शिक्षण संस्थानों की बेसिक व्यवस्थाओं में भी परिवर्तन हुआ है। वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव इस कदर बढ़ रहा है की अनेक शिक्षण संस्थानों में रोबोट शोध कार्य कर रहे हैं और इस बात को हमें स्वीकार करना होगा कि भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी का होगा। ज्ञान का तात्पर्य सिर्फ यह नहीं है कि आप कितना जानते हैं, बल्कि ज्ञान वह है जो समाज की बेहतरी और अपने आसपास के वातावरण को समृद्ध करने में योगदान देता है। मुख्य वक्ता प्रो.आर.के शर्मा ने अपने संबोधन में ग्रीन एंड सस्टेनेबल केमिस्ट्री एजुकेशन टुडे फॉर ए बेटर टुमारो विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रो.एस.पी खटकड़ ने लैंथानाइड डोपेड लूमाइंससेंट नैनोमटेरियल्स फॉर डिस्प्ले एप्लीकेशंस विषय पर जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रो.अमलेन्दु पाल ने एग्रीगेशन बिहेवियर ऑफ़ एमपीहिफइल्स इन अक्वेस सॉल्यूशंस ऑफ वेरियस एडिक्टिवस विषय पर जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रो.नीरा राघव ने कनेक्टिंग द डॉट्स सस्टेनेबिलिटी केमिकल एंड एंजाइम के बारे जानकारी दी। इसी कॉन्फ्रेंस के दौरान आज मौखिक प्रस्तुति, पोस्टर प्रस्तुति के साथ-साथ मॉडल बनाकर भी प्रदर्शित किए गए।


जिनके परिणाम इस प्रकार रहे : -

विज्ञान प्रदर्शनी में आर्य पीजी कॉलेज की नेहा और संजीव ने प्रथम स्थान, एसडीवीएम स्कूल हुड्डा, पानीपत के विख्यात व आराध्या वर्मा ने द्वितीय स्थान, दयाल सिंह कॉलेज करनाल के देवाशीष और बिंजोला ने तृतीय स्थान हासिल किया, वहीं आर्य पीजी कॉलेज की साक्षी और प्रेरणा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मौखिक प्रस्तुतिकरण व पोस्टर प्रस्तुतिकरण की प्रतियोगिताओं में कुल तीन पुरस्कार निकाले गए। जिसमें मौखिक प्रस्तुतिकरण में दिल्ली यूनिवर्सिटी की दीक्षा धीमान ने प्रथम स्थान हासिल किया व पोस्टर प्रस्तुतिकरण में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की पूजा ने दूसरा स्थान व चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की नेहा रानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कॉन्फ्रेंस संयोजक व रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि 180 शोध पत्र व 300 शोधार्थियों ने कांफ्रेंस भाग लिया। कांफ्रेंस के समापन पर उन्होंने सभी अतिथियों व मुख्य वक्ताओं का कॉन्फ्रेंस में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। कांफ्रेंस के अंत में विदाई सत्र में डीन ऑफ कॉलेजेस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से प्रो.अनिल वोहरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।कॉन्फ्रेंस में डॉ. गीताजंली धवन, प्रो शिखा गर्ग, डॉ. बलकार सिंह, डॉ. शिव नारायण, प्रो. अदिति मित्तल समेत सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।