Arya P.G. College, Panipat

विदेश नीति पर हुआ वेबिनार का आयोजन


Image

रविवार को आर्य पीजी कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन करवाया गया। वेबिनार का विषय विदेश नीति रहा। वेबिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के राजनीतिक शास्त्र विभाग के डॉ. प्रदीप कुमार ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मुख्य वक्ता का शब्दों के माध्यम से स्वागत कर आभार व्यक्त किया व कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग व इतिहास विभाग की प्राध्यापिका नाजिमा व डॉ. विजय सिंह को वेबीनार के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि राजनीति विज्ञान वह विज्ञान है जो मानव के एक राजनीतिक और सामाजिक प्राणी होने के नाते उससे संबंधित राज्य सरकार, केंद्र सरकार दोनों संस्थाओं का अध्ययन करता है। उन्होंने बताया कि राजनीति विज्ञान अध्ययन का एक विस्तृत विषय है। मुख्य वक्ता डॉ. प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में आजादी के बाद से अब तक अमेरिका और रूस की विदेश नीति पर विस्तृत रूप से चर्चा की इसमें उन्होंने शीत युद्ध से पहले और बाद की परिस्थितियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने रूस के संदर्भ में भारत की विदेश नीति किस प्रकार सकारात्मक रही है यह भी बताया। डॉ. प्रदीप ने अमेरिका के संदर्भ में बताया कि अमेरिका से भारत के रिश्ते किस प्रकार के रहते हैं और वर्तमान में इसकी क्या उपयोगिता है। इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह, प्रो.अकरम, प्राध्यापिका नाजिमा, अंजू शर्मा समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।