Arya P.G. College, Panipat

मिथ्स एंड फैक्ट्स ऑफ मुगल हिस्ट्री पर हुआ वेबीनार का आयोजन


Image

सोमवार को आर्य पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग द्वारा मिथ्स एंड फैक्ट्स ऑफ मुगल हिस्ट्री विषय पर वेबीनार का आयोजन करवाया गया। वेबीनार में मुख्य वक्ता के तौर पर डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी लाहौर के प्रो. डॉ. चांद सिंह ऑनलाइन माध्यम से जुडे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने शब्दों के माध्यम से मुख्य वक्ता का स्वागत कर अभिनंदन किया और वेबीनार के सफल आयोजन के लिए इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह को बधाई दी।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने वेबीनार में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यथियो का इतिहास पढना बहुत आवश्यक है बिना इतिहास के पढे हम अपने भविष्य की नींव मजबूत नहीं कर सकते। हम इतिहास को पढ़ कर ही ये जान पाते हैं की हमारा देश किन-किन हालातों से गुजर कर आज इस मुकाम पर पहुंचा है, और किस प्रकार हमारे देश के शहीदों ने अपनी शहादत दे कर देश को आजाद करवाया है।

मुख्य वक्ता डॉ. चांद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इतिहास को लेकर हमारे मन में कई प्रकार की भ्रांतियां है जैसे जोधा-अकबर को लेकर, रानी पदमावत को लेकर, सलीम-अनारकली को लेकर और ओरंगजेब व कई और मुगल शासकों को लेकर, की कैसे इन शासकों ने तत्कालिन समय में किस प्रकार से हत्याचार किए, कैसे उन्होंने एक धर्म विशेष को लेकर काम किया। उन्होंने कहा कि अगर हम उस समय के कुछ फारसी व संस्क़ृत के ग्रंथ् पढें, जिनका इस समय अग्रंजी व हिंदी में अनुवाद हो चुका है, तो हमारी ये भ्रांतियां स्वयं ही दूर हो जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि तुर्क और मंगोल अपने साथ कुछ ऐसी जानकारी लाए जिनका आज आधुनिक युग में उपयोग हो रहा है इस विषय के संबंध में उन्होंने रहंट के बारे में भी बताया। डॉ. चांद ने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया की सोशल मीडिया पर लिखी बातों पर तुरंत विश्वास ना करें अपितु उनको पढ़ कर क्रॉस चेक करने के लिए अपने पुस्तकालय में जा कर पुस्तक में से जरूर पढें। उन्होंने कहा कि इतिहास केवल जानकारी के विषय के साथ-साथ रोचक विषय भी है।

वेबीनार में प्राध्यापक मोहम्मद अकरम, प्राध्यापिका नाजिमा, अंजु समेत सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।