Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन


Image

रेड रिबन क्लब और आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालयके तत्त्वावधान में संयुक्त रुप से जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजनकरवाया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर पानीपत सिविल हॉस्पिटल केमेडिकल ऑफिसर डॉ. राजकुमार, एचआईवी इंचार्ज व काउंसलर रवि भोला, अजित खन्ना,ओमप्रकाश सुपरवाइजर का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ताने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया और साथ ही कॉलेज रेड रिबन इकाई के समन्व्यकडॉ.विजय सिंह व उनकी टीम को बधाई दी।

आर्य पी.जी. कॉलेज की प्रबंधक समिति के महासचिवसी.ए. कमल किशोर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पुरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाईसंदेश दिया।

 प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुएबताया कि रेड रिबन क्लब, एचआईवी एड्स पानीपत और आर्य पी.जी. कॉलेज के संयुक्ततत्त्वावधान में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन करवाया गया। जिसमें पानीपतजिले के 10 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि ऐसीप्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को कुछ नया सिखने का अवसर मिलता है। साथ ही इनविद्यार्थियों में एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता फैलती है।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आई.बी. कॉलेज, द्वितीयस्थान देशबंधु कॉलेज और तृतीय स्थान पर आर्य पी.जी. कॉलेज रहा। इसमें जीतने वालीटीम राज्यस्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेगी।

 रेड रिबनक्लब के समन्व्यक डॉ. विजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को ऐसीप्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ समाजके अन्य वर्गों को भी एचआईवी एड्स के बारे में जानकारी मिलती है।