Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज की कनिका केयूके की मेरिट सूची में प्रथम स्थान पर


Image

शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने बीण्वाकॅ इंटीरियर डिजाइन के पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए | जिसमें आर्य कॉलेज की छात्रा कनिका ने 708 अंक लेकर केयूके की मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया | वहीं कनिका के साथ.साथ महाविद्यालय के 3 विद्यार्थियों ने भी मेरिट सूची में स्थान बनाकर कॉलेज का नाम रोशन किया | प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | साथ ही उनको इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी | उन्होंने होम साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉण् संतोष टिक्कू को भी शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी |


आर्य कॉलेज प्रबंध समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने बताया कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है जो हर परीक्षा परिणामों में केयूके की मेरिट सूची में स्थान बनाकर कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं | उन्होंने बताया कि गत सप्ताह भी विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयए कुरुक्षेत्र द्वारा घोषित किए गए जिसमें आर्य कॉलेज के लगभग 23 विद्यार्थियों ने केयूके की मेरिट सूची में स्थान बनाकर कॉलेज का नाम रोशन किया | उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले परीक्षा परिणामों में भी हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी इससे भी बेहतर परीक्षा परिणाम लाकर कॉलेज का नाम रोशन करेंगे |


कॉलेज प्राचार्य डॉण् जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयए कुरुक्षेत्र ने बी वाकॅ  इंटीरियर डिजाइन के पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए जिसमें आर्य कॉलेज की छात्रा कनिका ने 708 अंक लेकर केयूके की मेरिट सूची में प्रथम स्थानए छात्रा नवजोत और वंशिका ने 689 अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान व छात्र गगन ने 687 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया | प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है कि हमारे विद्यार्थी केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं सांस्कृतिक और खेलकूद की गतिविधियों में भी कॉलेज का नाम केवल हरियाणा में ही नहीं पूरे देश में रोशन कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि यह विद्यार्थी आने वाले परीक्षा परिणामों में भी कॉलेज का नाम इसी तरह से रोशन करते रहेंगे |


 इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्य डॉ संतोष टिक्कू, डॉ रामनिवास, डॉ सतबीर सिंह, डॉ विजय सिंह समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे