Arya P.G. College, Panipat

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरुक


Image


आर्य कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ व पानीपत पुलिस के  संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पानीपत सदर थाना के प्रभारी राजबीर यादव ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मुख्य वक्ता राजबीर यादव का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत कर आभार जताया व कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. अनुराधा सिंह व मीनल तालस को बधाई दी।


मुख्य वक्ता राजबीर यादव ने अपने संबोधन बताया कि दूर्गा ऐप को महिलाएं व छात्राएं अपने मोबाइल में किस तरह इंस्टाल करें। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं व छात्राओं को अपनी सुरक्षा स्वयं भी करनी चाहिए व हम सब को सडक़ सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए।


कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही है, जोकि हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है।


इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह, प्रो. कंचन प्रभाती, प्रो. अकरम, प्रो. नाजिमा सहित अन्य मौजूद रहे।