Arya P.G. College, Panipat

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में आर्य कॉलेज की सात छात्राएं


Image

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने एम कॉम के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा के परिणाम घोषित किए। जिसमें आर्य कॉलेज की सात छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉक्टर जगदीश गुप्ता ने मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों का स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही काॅमर्स की विभागाध्यक्ष डॉ. मधु गाबा, मीनाक्षी चौधरी, आस्था गुप्ता, विवेक गुप्ता, पंकज चौधरी, मानिक,  डॉ मनीषा नागपाल, डॉ राजेश गर्ग को बधाई दी।

आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद शिगंला ने अपने बधाई संदेश में मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई दी।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने एम कॉम के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए जिसमें आर्य कॉलेज की छात्रा निशा छोकरा ने 2129 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर, हीमानशी छोकरा ने 2116 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, हीमानशी ने 2073 अंक प्राप्त कर सातवा स्थान, दिव्या सचदेवा ने 2052  अंक प्राप्त कर दसवा स्थान हासिल किया। इनके साथ ही पूनम, अंजली राणा, अमीषा, अन्नू ने भी मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है