Arya P.G. College, Panipat

करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन


Image

आर्य कॉलेज की करियरगाइडेस व प्लेसमेंट सैल व संस्थान नवाचार परिषद व सनदी लेखाकार संस्थान, पानीपत शाखा(आई.ए.सी.आई) के संयुक्त तत्वाधान में लेखांकनव वित्त में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम की आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मेंआई.ए.सी.आई, पानीपत शाखा के चेयरमैन, सी.एमितेश मितल, सचिव सी.ए.जगदीश घर्माजा, वाईसचेयरमैन सी.ए. रविन्द्र सिंह, सी.पी.ई. चेयरमेन सीएभूपेन्द्र दीक्षित, ब्रोच ईनचार्ज ममता व आज की स्पीकर वकरियर काउंसलर सी.ए. आयुश्री खन्ना, रजनी ब्रेजा, राममेहर व अन्य स्कूलों के अध्यापकों ने शिरकत की। इन सभी का कॉलेजप्रांगण में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागतकिया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने करियरगाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की इंचार्ज डॉ आस्था गुप्ता, समन्वयकडॉ रजनी शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनीषा नागपाल व समन्वयकप्रों पंकज चौधरी को बधाई दी।

डॉ गुप्ता ने अपनेवक्तव्य में कहा कि करियर काउंसलिंग हर एक विद्यार्थी के लिए आज के समय में जरूरीहै। करियर काउंसलिंग एक विद्यार्थी का व्यक्तिगत मार्गदर्शन और उसके करियर मेंसपोर्ट करती है। यह एक विद्यार्थी को उसके स्किल, रुचिव व्यक्तित्व गुण की पहचान करने व उसके हिसाब से उनके मिशन व लक्ष्य को निर्धारितकरने में सहायता करती है। उन्होने कहा कि मैं आशा करता हु कि विद्यार्थियों को आजके इस सत्र से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। सी.ए.मितेश मल्होत्रा, सी.ए. जगदीश धमीजा, सी.ए. भूपेन्द्र दीक्षित ने अपनेवक्तव्य में कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपना एक अच्छा करियर बनाना चाहता है।लेकिन विद्यार्थी को यह पता नहीं होता कि वो करियर का चुनाव कैसे करे व उसकी दिशाउसको कैसे मिलेगी। इसी उद्देश्य के साथ आज का यह सत्र आयोजित किया गया।

मुख्य वक्तासी.ए.आयुश्री खन्ना ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि किस प्रकारलेखांकन व वित्त में करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया किजब वो सी.ए.बनी तो उन्होंने किन-किन कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने बतायासी.ए. में करियर बनाने के लिए मेहनत, लगनके साथ- साथ हम बहुत कुछ सीखते है जैसे- समय प्रबंधन व्यक्तित्व विकास। उन्होनेबताया कि सीए समाज में भी महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने उदाहरणों द्वारासमझाया। मंच संचालन प्रों पंकज चौधरी, प्रों आस्था गुप्ता,डॉ रजनी शर्मा व डॉ मनीषा नागपाल ने बताया कि करियर काउंसलिंग एकऐसी सेवा है जो एक बेहतर करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करने में मददगार होती है।करियर काउंसलिंग की मदद से करियर में आने वाली समस्याओं व अपने अंदर के कौशल वजज्बे को पहचान कर एक अच्छा करियर बनाने में मदद मिलती है। बोर्ड परीक्षा केरिजल्ट के बाद करियर बनाने के लिए सभी ओर से दबाव बनने शुरु हो जाते है। इसलिएकरियर को सही दिशा देने के लिए करियर काउंसलिंग जरूरी हो गई है। इस करियरकाउंसलिंग प्रोग्राम में कई स्कूलों के विद्यार्थियों जैसे महाराजा अग्रसेन पब्लिकस्कुल, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदि के400 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने भाग लिया।उसके अतिरिक्त कालेज के 150 से अधिकविघार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर रजनी बरेजा, महाराजाअग्रसेन स्कुल व राम मेहर समन्यवक, राजकीय स्कुल मंच संचालनपंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रो  आस्था गुप्ता,डॉ सोनिया सोनी, डॉ रजनी शर्मा, डॉ मनीषा नागराज, प्रो पंकज चौधरी, सीए कुनाल कथुरिया, सीए गौरव सतीजा व अन्य स्टाफसदस्य मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया। यह कार्यक्रम पुरेभारत में एक साथ स्कूलों व कॉलेजों में किया गया और गिनीज बुक आफ रिकार्ड्स मेंइसका नाम दर्ज होगा। स्कूलों के सभी अध्यापक भी वहां उपस्थित रहे। धन्यवाद नोटप्रों आस्था गुप्ता मे प्रस्तुत किया।