Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज के 2 विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की बीसीए की मेरिट सूची में


Image

बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र ने बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया | जिसमें आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया | कॉलेज प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता और कॉलेज प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य ने मेरिट में स्थान पाए विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही उन्होंने कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आदिति मित्तल समेत पूरे विभाग को बधाई दी |


आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य ने बताया कि इस महीने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र ने कई परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जिनमें अब तक आर्य कॉलेज के लगभग 60 विद्यार्थी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं | हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और यह पूरे आर्य कॉलेज के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण हैं |

प्राचार्य डॉक्टर जगदीश गुप्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र ने बुधवार को बीसीए के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया Ι परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्रा वैशाली रहेजा ने 3576 अंकों के साथ चौथा स्थान, छात्रा साहिबा ने 3465 अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया | उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं के शानदार परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन को जाता है, उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर विश्वास है और हमारे विद्यार्थी हमारे विश्वास पर खरे उतर कर अपने कॉलेज के साथ-साथ अपने माता पिता और प्राध्यापकों का भी नाम रोशन कर कर रहे हैं |


कंप्यूटर विभाग की विभागाध्यक्ष आदिति मित्तल ने बताया कि पिछले वर्ष भी बीसीए के लगभग 30 विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में स्थान बनाकर कॉलेज का नाम रोशन किया था |


इस अवसर पर डॉ रामनिवास ,प्रोफेसर सतबीर सिंह, प्रोफेसर अदिति मित्तल, प्रोफेसर विकास काठपाल, प्रिया शर्मा, पूनम सिंगला समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे |