Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज में ‘डिजीटल ईंगलिश लैंग्वेज लबारटरी‘ का हुआ उद्घाटन


Image

पानीपत: 24 सितंबर,2018

आर्य पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में ‘डिजीटल ईंगलिश लैंग्वेज लबारटरी‘ का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अनिल काकड़ा सहित अन्य विभाग के सदस्यों को बधाई दी।

प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि आज के युग में कम्युनिकेशन भाषा’ का महत्व बढ़ता जा रहा है। आज सभी विद्यार्थी अंग्रेजी भाषा को अपनी बोलचाल की भाषा में लाने के लिए विभिन्न माध्यमों की खोज में जिज्ञासु रहते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज के सभी विद्यार्थी अंग्रेजी भाषा को सही ढंग से बोलने की कला को कॉलेज में ही सीख पाएंगे।

अंग्रेजी विभाग के विभागाध्क्ष डॉ.अनिल काकड़ा ने बताया कि आज हमारे देश में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का महत्व बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल होने के लिए अंग्रेजी भाषा को बोलने की कला में निपुण होना अत्यंत आवश्यक है। अब हमारे विद्यार्थियों को महाविद्यालय में ही पूर्ण रूप से अंग्रेजी भाषा में बोलने में निपुण बनाया जा सकेगा। इस अवसर पर कॉलेज उपाचार्या डॉ.संतोष टिक्कू ,डॉ.अनुराधा सिंह,डॉ.मीनल बतरा,डॉ.सोनिया सोनी एवं विभाग के अन्य सदस्य मौजूद रहे।