Arya P.G. College, Panipat

राष्ट्रीय शिक्षा नीति की रूपरेखा और उसका कार्यान्वयन विषय पर हुआ राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन


Image

आर्य कॉलेज की आई.क्यू.ए.सी व एफ.डी.पी सैल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की रूपरेखा और उसका कार्यान्वयन विषय पर वेबिनार का आयोजन करवाया गया। वेबिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर इंडियन इंस्टियूट ऑफ मनैजमेंट एंड कॉमर्स, हैदराबारद के उपप्राचार्य डॉ. थीरूमाला राव व  बृहन महाराष्ट्र कॉलेज ऑफ कॉमर्स शिवाजी नगर, पुने कॉमर्स विभाग के के विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. यशोधन प्रकाश महाजन ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने वेबिनार में मुख्य वक्ताओं का शब्दो के माध्यम से स्वागत कर आभार व्यक्त किया और साथ ही आई.क्यू.ए.सी व एफ.डी.पी सैल के समंवयक प्रो. सतबीर सिंह व पंकज चौधरी को वेबिनार के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने कहा कॉलेज के अलग-अलग विभागों व एफ.डी.पी सैल द्वारा आयोजित करवाऐ जा रहे वेबिनारों से विद्यार्थियों प्राध्यापकों को भी नया सीखने को मिल रहा है।

उपप्राचार्या डॉ. संतोष टिक्कू ने बताया की आज का वेबिनार राष्ट्रीय शिक्षा नीति की रूपरेखा और उसका कार्यान्वयन विषय पर आधरित था। दोनों वक्ताओं ने वेबिनार के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को गहनता से समझाया।

मुख्य वक्ता रहे डॉ. थीरूमाला राव ने अपने संबोधन में बताया की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के फ्रेमवर्क के बारे मे गहनता से बताया। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति किस प्रकार पुरानी शिक्षा नीतियों से अलग है व इसके मुख्य उदे्श्य क्या हैं।

वहीं दूसरे मुख्य वक्ता रहे लेफ्टिनेंट डॉ. यशोधन प्रकाश महाजन ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को कैसे लागू किया जाए व किस प्रकार इसको लागू करवाने में किन किन चुनौतियों का सामना करना पडेगा। इसके लागू होने के बाद 21वीं सदी में शिक्षा की भूमिका और भारत की विश्व में क्या भूमिका रहेगी इस पर प्रकाश डाला।

कॉलेज की आई.क्यू.ए.सी के समंवयक प्रो. सतबीर सिंह ने बताया की वेबिनार में विद्यार्थियों के साथ-साथ प्राध्यपकों ने बड़-चड़ कर भाग लिया उन्होंने बताया कि हम सभी के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय में गहनता से जानना बहुत जरूरी है।

एफ.डी.पी सैल के समंवयक प्रो. पंकज चौधरी ने वेबिनार मे आए दोनों मुख्य वक्ताओं व सभी प्रतियोगियों का स्वागत किया और वेबिनार में भाग लेने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति की अच्छाइयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया कि वेबिनार में 195 प्रतियोगियों ने देश के अलग-अलग राज्यों से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस अवसर कॉलेज प्राध्यपक प्रो. प्रिया शर्मा विकास काठपाल समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।