Arya P.G. College, Panipat

रिसर्च डिजाईन व रिसर्च क्रियाविधि पर राष्ट्रीय एफ.डी.पी का हुआ आयोजन


Image
आर्य कॉलेज में एफ.डी.पी, करियर गाईडेैंस ,प्लेसमैंट सैल व रायत बहारा विश्वविद्यालय,मोहाली के संयुक्त तत्वावधान में रिसर्च डिजाईन व रिसर्च क्रियाविधि पर राष्ट्रीय एफ.डी.पी का आयोजन किया  गया। इस आयोजन में 228 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि इस तरह के एफ.डी.पी द्वारा फैकल्टी का विकास होता है, साथ ही विद्यार्थियों केा भी नया सीखने को मिलता है। 
करियर गाईडेंस,प्लेसमेंट सैल की समन्वयक डॉ.सोनिया सोनी ने सभी का स्वागत किया व रिसर्च के महत्व पर प्रकाश डाला।
रायत बहारा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर सरदार परविन्द्र सिंह ने रिसर्च में काम आने वाली नई-नई तकनीकों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि  रिसर्च भारत को आत्म निर्भर बनने में भी साहयता करेगी। उन्होंने बताया कि उनके विश्वविद्यालय द्वारा रिसर्च पर बहुत अधिक फोकस किया जाता है।
डॉ. सिमरजीत कौर शेरगिल इस एफ.डी.पी की मुख्य वक्त रही। उन्होंने पावर पाइंट प्रेजेटेशन के माध्यम से रिसर्च डिजाइन, रिसर्च प्रक्रिया आदि को विस्तार से समझाया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के रिसर्च की भी जानकारी दी।  डाटा एनालिसिस किस प्रकार किया जाता है, क्या होता है। उन्होंने शोधिर्थियों को बताया कि पी.एच.डी की रिपोर्ट लिखने में बताया सावधानियां बरतनी चाहिए और क्या तकनीक होती है। उन्होंने अपने वक्तव्य में रिसर्च के नए नए आयाम बताएं ।
पंकज पुरी जिन्होंने इस एफ.ड़ी.पी को आयोजित करने के लिए अहम भूमिका निभाई। प्रो. पंकज चौधरी, एफ.डी.पी. समन्यवक ने धन्यवाद किया। उन्होंने इस एफ.डी.पी. के लिए रॉयत बहारा विश्वविद्यालय , मोहाली का इस प्रयास के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि भविष्य में भी इस तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। कॉलेज भी सभी संस्थाओं के साथ मिलकर रिसर्च का माहौल तैयार किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रो. आस्था गुप्ता, प्रो. पंकज चौधरी, डॉ. मनीषा नागपाल, प्रो. बी.एस. कत्याल, वाइस चांसलर प्रो. गुरविंदर सिंह, रजिस्ट्रर प्रो. शैला बहारा, रायत बहारा विश्वविद्यालय से उपस्थित रहे।