Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज में मनाया गया एन.सी.सी. स्थापना दिवस


Image
आर्य कॉलेज में एन.सी.सी इकाई के तत्वावधान में एन.सी.सी स्थापना दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कॉलेज एन.सी.सी समन्वयक डॉ.विजय सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल 1948 को एन.सी.सी की स्थापना हुई थी, इसी दिन के उपलक्ष्य में एन.सी.सी का स्थापना दिवस पूरे भारतवर्ष में हर वर्ष मनाया जाता है। आज एन.सी.सी. 73 वां स्थापना दिवस पूरे देशभर में मना रहा है साथ ही लगभग 13 लाख से भी अधिक युवा एन.सी.सी के साथ जुड़कर देशसेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हमें अपने देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। हमें भाईचारे व एकता की भावना को जागृत करना चाहिए। उन्होंने बताया कि एन.सी.सी. कैडेट डिजिटल साक्षरता, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, वृक्षारोपण तथा टीकाकरण कार्यक्रमों में अपना अह्म योगदान दे रहे हैं जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। 
कॉलेज एन.सी.सी समन्वयक डॉ.विजय सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से देश के युवाओं में देश के प्रति देशभक्ति की भावना जागृत होती है, साथ कि देश की एकता, अखंडता बनाए रखने के प्रति जागरूकता भी आती है। राष्ट्रीय कैडेट कोर देश के युवावर्ग को भारतीय थल सेना, वायु सेना, नौसेना के साथ जुड़कर देश सेवा के प्रति प्रोत्साहित करती है। एन.सी.सी कैडेट्स ने कोरोना योद्वाओं के रूप में कोविड महामारी के दौरान इससे निपटने के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करके नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दी। कैडेटों ने स्वच्छ भारत अभियान,प्रदूषण पखवाड़े के आयोजनों में भी भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्यों सहित एन.सी.सी कैडेट मौजूद रहे। 
प्राचार्य