Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज के स्वयंसेवकों ने विश्व जल दिवस पर निकाली जागरूकता रैली


Image

आर्य पीजी कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई व भारतीय जनता पार्टी,पानीपत के युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जल् दिवस के अवसर पर एक जन जागरूकता  रैली निकाली गई। इस रैली के सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश ने कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई की समनव्यक प्रो. प्रिया गुप्ता को बधाई दी व इकाई के स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

प्राचार्य डॉ. जगदीश ने रैली निकलने से पहले एन.एस.एस.इकाई के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में जल दिवस मनाया जा रहा है। विश्व जल दिवस मनाते हुए हमें 28 साल हो चुके हैं। पहला विश्व जल दिवस 22 मार्च 1993 को मनाया गया था। विश्व जल दिवस पानी के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने और मीठे पानी के संसाधनों के स्थायी प्रबंधन की वकालत करने के साधन के रूप में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

उन्होंने यह भी बताया की रैली पानीपत संजय चौंक से चलकर शहर की मुख्य बाज़ारों से होते हुए सेक्टर 12 तक गई,छात्र छात्राओं ने जल ही जीवन है के नारे भी लगाए व जगह जगह लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक भी किया।

इस अवसर पर कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई की समनव्यक प्रो. प्रिया गुप्ता व भारतीय जनता पार्टी पानीपत जिले की महिला सेल की अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी मौजूद रही।