Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपल्क्ष में हुआ भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन


Image

सोमवार को आर्य कॉलेज के महिला विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने महिला विकास प्रकोष्ठ व डॉ. मीनल तालस को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी व विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं व नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युवाओं को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। महिलाएं हर देश की रीढ़ होती है। साथ ही महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होना चाहिए। प्राचार्य ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह की प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को नया सीखने को मिलता है। साथ ही उन्होंने बताया कि कॉलेज की एन.एस.एस इकाई के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी मंजिल निर्धारित कर आगे बढऩा चाहिए।

कॉलेज एन.एस.एस इकाई के समन्वयक प्रो. विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं में अक्सर रक्त की कमी पाई जाती है। इस कमी को दूर करने के लिए लगभग 3000 आयरन की गोलियां छात्राओं में वितरित की जानी है। इससे छात्राओं के हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने यह बताया कि महाविद्यालय में इस अभियान की शुरुआत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में होना सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया इस अभियान में जिला रेड क्रॉस, पानीपत से ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. पूजा सिंगला व अन्य अधिकारियों का भरपूर  सहयोग मिल रहा है। उन्होंने अपने व्याख्यान में यह भी बताया कि निरंतर दो माह तक इस गोली का नींबू पानी के साथ सेवन करने से छात्राओं में खून की कमी पूरी होती है।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे :

भाषण प्रतियोगिता में रितिक, अमित, प्रेरणा, कविता पाठ प्रतियोगिता में अभय, दिव्या व कोमल ने कर्मश: पहला दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्या डॉ. संतोष टिक्कू, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. कंचन प्रभाती समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।