Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज का रितिक गोयल जिला युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम


Image
आर्य कॉलेज के रितिक गोलय ने करनाल के नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित जिला युवा संसद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। बुधवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने छात्र रितिक गोयल का कॉलेज प्रागंण में पंहुचने पर स्वागत कर बधाई दी व रितिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । और साथ ही कॉलेज की एन.एस.एस ईकाई के समंवयक प्रो. विवेक  गुप्ता व पानीपत के नेहरू युवा केन्द्र की अध्यक्षा स्नेहलता को भी रितिक के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि करनाल जिले के नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र व झज्जर के लगभग 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन जूम एप्प पर किया गया। उन्होंने बताया कि आर्य कॉलेज के बी.कॉम तृतीय वर्ष के छात्र रितिक ने आर्य कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए युवा संसद कार्यक्रम में प्रथम स्थान हासिल किया और कॉलेज के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।