Arya P.G. College, Panipat

गीता जंयती महोत्सव का शानदार समापन


Image

आर्य पी.जी कॉलेज में वीरवार को कॉलेज की एन.एस.एस ईकाई व पानीपत जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गीता महोत्सव का शानदार समापन हुआ। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में पानीपत के उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह व एस.डी.एम स्वपनिल पाटिल ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व आर्य कॉलेज प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य ने मुख्य अतिथियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एन.एस.एस ईकाई के समन्वयक प्रो. विवेक गुप्ता को बधाई दी।  मंच संचालन प्रो. विजय सिंह ने किया। मुख्य अतिथि उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता में लिखे हर श्लोक का हमारे जीवन में बहुत महत्व तो है ही साथ ही यह एक पवित्र ग्रंथ भी है। जिसे हम सभी को पढना चाहिए। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता के महत्व के बारे में बताया कि कैसे गीता ग्रंथ को पढऩे से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि गीता ग्रंथ हमारे जीवन का एक आधार है। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता महोत्सव के अंतिम दिन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन सुबह कॉलेज प्रांगण में हवन किया गया। इसके बाद महाविद्यालय के सभागार में महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा ही गीता श्लोकों पर आधारित संगीतमयी प्रस्तुती प्रस्तुत की गई। इसके साथ पंडित निरंजन पराशर व श्री राधे-राधे जी महाराज द्वारा गीता का व्याख्यान किया गया। एन.एस.एस ईकाई के समन्वयक प्रो. विवेक गुप्ता ने बताया कि कॉलेज की एन.एस.एस ईकाई समय-समय पर विभिन्न प्रकार के जागरूक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करती है। इस अवसर पर गीता महोत्सव कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रदीप मलिक, कॉलेज डॉ. नीरु खालसा, प्राध्यापक अकरम खान, तन्नुश्री, शिखा, प्रवीन दुहन सहित अन्य मौजूद रहे।