Arya P.G. College, Panipat

काव्य पाठ प्रतियोगिता में रूपल मिश्रा प्रथम


Image

गीता महोत्सव में दूसरे दिन आर्य कॉलेज के सभागार में काव्य पाठ,निंबध लेखन व संस्कृत श्लोक उच्चारण की  जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। आज के आयोजन में मुख्य अतिथि में पानीपत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार व तहसीलदार डॉ. कुलदीप मलिक ने शिरकत की। आर्य कॉलेज की उपाचार्या डॉ. संतोष टिक्कू ने सभी मुख्यअतिथियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. विजय सिंह,छात्र तरूण व छात्रा महक ने किया। डॉ. टिक्कू ने संबोधन में कहा कि आर्य कॉलेज की एन.एस.एस ईकाई व पानीपत प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गीता महोत्सव के दूसरे दिन काव्य पाठ, निंबध लेखन व संस्कृत श्लोक उच्चारण की  जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी को भगवद् गीता के विषय में बताया और कहा कि हम सभी को भगवद् गीता अवश्य पढऩी चाहिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा हमारी जीवन भगवद् गीता का बहुत मूल्य है। इसे हर घर में होना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि भगवद् गीता में मनुष्य के जीवन के असली आधार हैं मनुष्य को इन्ही आधारों पर चलना चाहिए।