Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज में जिला स्तरीय गीता जंयती महोत्सव का हुआ शुभारम्भ


Image

आर्य पी.जी कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय गीता जंयती महोत्सव 2020 के उपलक्ष्य में आर्य कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई  व पानीपत प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने गीता जंयती के इस शानदार आयोजन की शुभारम्भ पर कॉलेज की एन.एस.एस ईकाई के समन्वयक प्रो. विवेक गुप्ता, प्रिया गुप्ता व अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से हुआ कार्यक्रम  के दौरान गीता संवाद भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिला अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सी.टी.एम पानीपत अनुपमा मलिक, तहसीलदार पानीपत डॉ. कुलदीप मलिक, उप जिला शिक्षा अधिकारी कौशल्या आर्या ने भी गीता महोत्सव पर अपने-अपने विचार सांझा किए। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी अतिथियों का महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने मनुष्य के जीवन में गीता के महत्व पर चर्चा की। प्रो. विवेक गुप्ता ने गीता महोत्सव पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि गीता का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि भगवत गीता  हमें जीवन में आ रही मुसीबतों से लडऩे में सहायता करती है और उन्होंने कहा  हम सब को गीता ग्रंथ को अवश्य पढना चाहिए। इस अवसर पर सभी कॉलेज स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।