Arya P.G. College, Panipat

संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को निष्ठापूर्वक शपथ दिलाई


Image

आर्य कॉलेज में संविधान दिवस पर एन.एस.एस ईकाई द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को संविधान का पालन करने के लिए निष्ठापूर्वक शपथ दिलाई गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने एन.एस.एस. ईकाई के समन्वयक प्रो. विवेक गुप्ता व प्रिया गुप्ता को इस कार्यक्रम को आयोजित करवाने व सफल आयोजन करवाने पर बधाई दी। मंच संचालन स्वयं सेवक विनय और  महक ने किया।  

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा संविधान है जो कि 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। उन्होंने बताया कि हमारा संविधान लोकतंत्र को मजबूत करता हैं और सभी धर्मो और भाषाओं को सम्मान देता  हैं। उन्होंने बताया कि सन् 1976 में 42वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा इसमें संशोधन किया गया हैं। जिसमें तीन नए शबद जोड़े गए है, वो है समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता । जो भारत के सभी नागरिको के लिए न्याय, स्वतंत्रता और समानता को सुरक्षित करता है और भाई चारा को बढ़ावा देता है। आयोजन में बी.एम.सी. विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र अनुराग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे देश का संविधान सबसे मजबूत है, जो लोगो को एकता के सूत्र में बांधे रखता है। हर नागरिक  हर भाषा बोलने के लिए स्वतंत्र है।

इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्या डॉ. संतोष टिक्कू, प्राधायापिका प्रिया गुप्ता, हिंदी विभाग के प्राध्यापक प्रो. विजय समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

प्राचार्य