Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षा दिवस


Image

आर्य कॉलेज में बुधवार को कॉलेज की एन.एस.एस ईकाई द्वारा मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने एन.एस.एस ईकाई के समन्वयक प्रो. विवेक गुप्ता व प्रो. प्रिया गुप्ता को सफल आयोजन व दोनों छात्राओं के पूर्व गणततंत्र दिवस परेड शिविर में चयन होने की बधाई दी।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मौलाना अबुल कलाम ने आजादी से पहले भी शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया साथ ही वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। मौलान आजाद आजादी से पहले सबसे ज्यादा दिन कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत में हर वर्ष 11 नवंबर को मौलाना आजाद का जन्मदिवस राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रो. विजय सिंह ने बताया कि मौलाना आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे, मौलाना आजाद महात्मा गांधी के विचारों से बहुत प्रभावित थे, उनका मानना था कि किसी भी देश का विकास शिक्षा के बिना संभव नहीं है। प्रो. विजय ने यह भी बताया कि मौलान अबुल कलाम आजाद को मरणोपरांत भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। उनकी बहुत ही लोकप्रिय पुस्तक हाउ इंडिया वीन फ्रिडम आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी हुई है।

एन.एस.एस ईकाई समंवयक प्रो. विवेक गुप्ता ने बताया कि आर्य कॉलेज की एन.एस.एस ईकाई वालंटियर्स हितेशा व नेहा का पूर्व गणततंत्र दिवस परेड शिविर में चयन हो गया है। उन्होंने बताया कि  इन छात्राओं ने कड़ी मेहनत व परिश्रम करते हुए कई मुश्किल राउंड पार इस उपलब्धि को हासिल किया और अब ये दोनों छात्राएं राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्याल, रोहतक में जाएंगी

इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्या डॉ. संतोष टिक्कू, प्राध्यापिका प्रिया गुप्ता समेत सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।