Arya P.G. College, Panipat

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने ली शपथ


Image

शनिवार को आर्य कॉलेज की एन.एस.एस व एन.सी.सी ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में  देश  के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया । कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस शानदार अवसर पर एन.एस.एस व एन.सी.सी ईकाई के स्वयं सेवको व कैडेट को बधाई दी और एन.एस.एस व एन.सी.सी के समन्वयकों डॉ. विजय सिंह व प्रो. विवेक गुप्ता को बधाई दी ।

डॉ. जगदीश गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि  सरदार जयंती को एकता दिवस के रूप में मना कर,देश अपनी कृतज्ञता प्रस्तुत करता है। सरदार का आजादी के आंदोलन में बहुमूल्य योगदान रहा था।

एन.सी.सी के समन्वयक डॉ. विजय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम सरदार पटेल के कुशल नेतृत्व में किया गया। पटेल ने देशी रियासतों को भारत के साथ जोड़कर भारत को एक संघ के रूप मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया। पटेल को (सरदार) नाम की उपाधि गांधी के द्वारा दी गई। उसके बाद वल्लभभाई इसी उपनाम से जाने गए। सरदार रपेड़ा आंदोलन से गांधी के संपर्क में आए, उसके बाद वो तमाम उम्र गांधी की विचारधारा पर अडीग रहे। वो गांधीवादी के सच्चे सिपाही थे। वल्लभभाई कांग्रेस पार्टी के एक कुशल संगठनकर्ता थे। सरदार को एक सख्त प्रशासक के रूप में जाना जाता है। सरदार उदार, कोमल हृदय और सभी समुदायों और अधर्मों को आदर करने वाले व्यक्ति थे।

प्रो. विवेक गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे भारत को सरदार पटेल के जयंती को एक भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में मनाता हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शपथ ली कि 'मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। यह शपथ को अपने देश की एकता द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।

इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्या डॉ. संतोष टिक्कू, प्राधायापिका प्रिया गुप्ता व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।