Arya P.G. College, Panipat

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान पर हुआ एक वेबिनार का आयोजन


ऑनलाइन माध्यम से दोनो राज्यों के संस्कृति और सभ्यता पर दो घंटे चली चर्चा

आर्य स्नातकोतर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार वेबेक्स पर 29 अक्तूबर को ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अधिकारी प्रो. विवेक गुप्ता ने जानकारी दी कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए एक भारत श्रेष्ठ भारत के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा, तेलगांना राज्य के विभिन्न एन.एस.एस अधिकारियों, समन्वयकों, स्वयंसेवको ने भाग लिया। आर्य महाविद्यालय की एन.एस.एस ईकाई के स्वयंसेवको ने अपनी सहभागिता दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में एन.एस.एस द्वारा कार्यक्रम में शामिल दोनो राज्यों के अधिकारी ,समन्वयकों और स्वयंसेवको को हरियाणा और तेलगांना की संस्कृति और सभ्यता की जानकारी मिली। इसके बाद प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया। हरियाणा से डॉ. दिनेश चहल कार्यक्रम समन्वयक, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हरियाणा व तेलगांना से डॉ. विजयपाल ने पीपीटी के माध्यम से दोनों राज्यों की संस्कृति, वनस्पति, जीव जन्तु, प्रकृति, नदियां, संगीत, खेल, धर्म, जाति, भोजन, व्यवसाय इत्यादि पर विस्तृत जानकारी दी। इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों की शंकाओं का निवारण किया। दिल्ली के क्षेत्रीय निदेशक कमल किस्पोटा ने अधिकारियों, समन्वयकों, स्वयंसेवको का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, डॉ. दिनेश चहल, डॉ. विजयपाल, प्रो. विवेक गुप्ता समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।