Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज में फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान का शानदार समापन


Image

आर्य कॉलेज में युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान चलाया गया। इस अभियान में आर्य कॉलेज की एन.एस.एस ईकाई के स्वयं सेवकों ने भी अपनी शानदार भूमिका अदा की व इस अभियान को सफल बनाया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस अभियान को सफल बनाने पर एन.एस.एस ईकाई के संयोजक प्रो. विवेक गुप्ता व एन.एस.एस. के स्वयं सेवकों को बधाई दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी दी कि युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की एन.एस.एस ईकाई द्वारा चलाए गए फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान में आर्य कॉलेज की एन.एस.एस ईकाई के स्वयं सेवकों द्वारा इस अभियान को सफल बनाने में अपनी अह्म भूमिका निभाते हुए, स्वयं सेवकों ने अपने घरों के आस-पास इस अभियान के विषय में लोगों को जागरूक किया व स्वयं सेवकों ने लोगों को मास्क पहनने,अपने-अपने घरों पर रह कर ही योगा, जीम व घरों के पास बने पार्किंग में जॅागिंग करना,साइकिलिंग करने को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह बताया की कोरोना महामारी को हराने के लिए लोग फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान से जुड़ें। एन.एस.एस ईकाई के संयोजक प्रो. विवेक गुप्ता ने बताया कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एन.एस.एस ईकाई के स्वयंसेवकों ने सोशल मीडिया के माध्यम के द्वारा #Run4India और #NewIndiaFitIndia से लोगों को जोड़ा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आर्य कॉलेज की एन.एस.एस ईकाई साल भर विभिन्न तरह के अभियानों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने कार्य करती है। प्रो.गुप्ता ने यह भी बताया कि कॉलेज की एन.एस.एस ईकाई कॉलेज के साथ-साथ पानीपत व पानीपत शहर के आस पास के गांवों मे जाकर भी सफाई अभियान भी चलाती है।