Arya P.G. College, Panipat

गुगल मीट के जरिए छात्रों को गांधी जी के विचारों से कराया अवगत


Image

आर्य कॉलेज में वीरवार को महात्मा गांधी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गांधी जी विचारों से अवगत कराया गया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज के गांधीयन स्टडी सेंटर के समन्वयक डॉ. विजय सिंह व एन.एस.एस के समन्वयक प्रो. विवेक गुप्ता को बधाई दी।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज के गांधीयन स्टडी सेंटर व एन.एस.एस ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गुगल मीट के जरिए जोड़कर कॉलेज के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष और गांधीयन स्टडी सेंटर के समन्वयक डॉ. विजय सिंह ने विद्यार्थियों व एन.एस.एस इकाई के स्वयं सेवकों को गांधी जी के विचारों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे डॉ. विजय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उस समय लोगों ने कैसे महात्मा गांधी के विचारों का अनुसरण करते हुए देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। महात्मा गांधी ने भी बिना हिंसा का सहारा लिए अहिंसा को अपनाकर अंग्रेजों की नीतियों का विरोध किया और अंग्रेजों को भारत छोडऩे पर मजबूर किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भी युवाओं को महात्मा गांधी के विचारों का अनुसरण करते हुए आगे बढऩा चाहिए।

एन.एस.एस ईकाई के समन्वयक प्रो. विवेक गुप्ता ने कहा कि अब महात्मा गांधी जी के जन्मदिन को पूरा देश स्वच्छता अभियान से जोड़ चुका है। उन्होंने बताया कि आर्य कॉलेज की एन.एस.एस ईकाई के स्वयंसेवक 2 अक्टूबर को अपने घरों में रहकर ही अपने आस-पास गली-मोहल्लों में छोटे-छोटे सफाई अभियान चलाकर इस अभियान को ओर आगे लेकर जाएंगे।

इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।