Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज के वनस्पति विभाग ने वृक्षाबंधन अभियन पर किया 3000 पौधों का वितरण


Image

शुक्रवार को आर्य कॉलेज में हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षाबंधन हरित क्रांति अभियान के तहत महाविद्यालय प्रागंण में पौधा रोपण कर अभियान सफल बनाने तरफ कदम बढाया। इस अभियान में कॉलेज के विद्यार्थियों  के साथ-साथ प्राध्यापकों व नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्यों ने भी भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने  वृक्षाबंधन अभियान  की सफल बनाने के लिए वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बलकार सिंह को बधाई दी। इसके साथ ही आर्य कॉलेज की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला, उपप्रधान यशपाल मितल, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयुष आर्य समेत सभी सदस्यों ने प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता को अभियान के सफल पर बधाई दी।

आर्य कॉलेज की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला ने इस अभियान को गति देते हुए कॉलेज प्रांगण में पारिजात प्रजाति के पौधे का रोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षाबंधन अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सब की है। उन्होंने कहा कि हर इंसान को किसी न किसी अवसर पर वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि यदि वृक्ष ही नही होंगे तो मनुष्य का जीवन भी संभव नहीं हैं।

महासचिव सीए कमल किशोर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है। और हम अपने पर्यावरण को तभी बचा सकते जब हम वृक्षों को काटना बंद कर ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएगें।

डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की हरियाणा सरकार द्वारा 15 अगस्त तक पूरे हरियाणा में वृक्षाबंधन, हरित क्रांति अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी स्कूलों, महाविद्यायों व विश्वविद्यालयों में पौधे लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही विद्यार्थियों को पौधे वितरण भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वृक्षाबंधन के अवसर पर कॉलेज की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला ने पारिजात  प्रजाति के पौधे का महाविद्यालय प्रांगण में रोपण किया उन्होंने बताया कि रामजन्म भूमि पूजन के समय भी  प्रधानमंत्री मोदी ने इसी पौधे का रोपण किया था।  उन्होंने कह कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य यही है की बढते प्रदूषण को रोकने व ग्लोबल वार्मिगं को कम करने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने होंगे साथ ही उन्होनें यह भी बताया कि आर्य कॉलेज का वनस्पति विभाग भी समय-समय पर वातावरण को बचाने के लिए वनस्पति विभाग के विद्यार्थियों व कॉलेज की एनएसएस ईकांइ के स्वयं सेवकों की साहयता से कई अभियान चलाता हैं जिसमें विद्यार्थी कॉलेज प्रांगण के साथ-साथ पानीपत शहर व उसके आस पास के गांवों में जा कर पौधा रोपण का कार्य कर करते हैं। उन्होनें यह भी बताया कॉलेज के वनस्पति विभाग द्वारा पिछले 6 वर्षों से फरवरी माह में महाविद्यालय प्रांगण में पुष्पोत्सव का आयोजन करता आ रहा है जिसमें लगभग 300 तरह के फूल पौधों का प्रदर्शन किया जाता है।

कॉलेज के वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए वनस्पति विभाग के विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलेज की एनएसएस ईकांइ के स्वयं सेवक भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। साथ डॉ. बलकार ने पारिजात पौधे की विशेषताओं के विषय में बताया कि इस पौधे का धाम्रिक अनुष्ठानों में बहुत बडा महत्व होता है। साथ ही उन्होने यह भी बताया कि इस अभियान के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों व कर्मचारियों को 6 प्रजातियों  के 3000 पौधे वितरित किए गए जिनमें कढी पत्ता, पारिजात, मीठी तुलसी(स्टीविया) सहजन, बेल पत्तर व ग्रीन टी के पौधे है। उन्होनें कढी पत्ता के पौधे की विशेषता के बारे बताया कि इस पौधे के पत्ते हर प्रकार की सब्ज़ियों में डाले जाते हैं जो कि वात, कफ व पीत के दोष को संतुलित रखते है। मीठी तुलसी के पौधे के विषय में डॉ. बलकार ने बताया कि इसके पत्ते में चीनी से 300 प्रतिशत ज्यादा मिठास होती है और यह मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी होता है सहजन के पौधे के बारे में बताया कि यह  ऐसा पौधा है जिसके पांचों अंग इस्तेमाल में आते हैं इस पौधे में सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं इस पौधे के पत्ते व कलियां गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होते हैं। बेल पत्तर के विषय में उन्होनें बताया कि इस पौधे का फल भगवान शिव प्रिय फल है इस फल का रस गर्मियों ठंडक  प्रदान करता है व  बहुत सारे पोषक तत्व भी शरीर को प्रदान करता है। इस अभियान में राजदेव,अजमेर व राम प्रताप ने अपनी अह्म्म भूमिका निभाई।

इस अवसर पर कॉलेज की उपाचार्या डॉ. संतोष टिक्कू, डॉ. रामनिवास, प्रो.सतबीर सिंह, डॉ. अनुराधा, डॉ. मीनल तालस, डॉ. शिव नारायण, व एनएसएस ईकांइ के समनवयक प्रो. विवेक गुप्ता समेत सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।