Arya P.G. College, Panipat

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए आर्य कॉलेज व प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित


Image



कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे 13वें साउथ एशियन युनिवर्सिटी युथ फेस्टीवल के दौरान आर्य महाविद्यालय ,पानीपत के प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता को आर्य कॉलेज व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने में अहम भूमिका अदा करने के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज की प्रंबधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला व महासचिव सीए कमल किशोर सभी सदस्यों ने इस विशेष सम्मान के लिए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि एशोशिएशन ऑफ इंडियन युनिवर्सिटीज,नई दिल्ली व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 28 फरवरी तक चलने वाले 13वें साउथ एशियन युनिवर्सिटी युथ फेस्टीवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे आर्य महाविद्यालय के 17 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति कैलाश चंद्र शर्मा ने आर्य महाविद्यालय के प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन व कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए डॉ.जगदीश गुप्ता को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने में अहम भूमिका अदा करने के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।


साथ ही उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के होनहार विद्यार्थी पिछले 4 वर्षों से भारत का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उन्होंने यह जानकारी भी दी आर्य महाविद्यालय के विद्यार्थी पिछले 13 वर्षों से जोनल युवा महोत्व में प्रथम, 6 वर्षों से इंटर जोनल में प्रथम,5 वर्षों से रत्नावली महोत्स में प्रथम हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों  ने शैक्षणिक व खेलकूद के क्षेत्र में भी लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।