Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज की एन.सी.सी कैडेट प्रिया को मिला प्रशंसा पदक


Image

आर्य पीजी कॉलेज की बी.ए.अंतिम वर्ष की छात्रा व एन.सी.सी कैडेट प्रिया को एन.सी.सी डायरेक्टर जनरल लेफिटनेंट कर्नल राजीव चौपड़ा पी.वी.एस.एम ,ए.वी.एस.एम ने डीक्रशट युनिवर्सिटी, सोनीपत में प्रशंसा पदक देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने छात्रा प्रिया का कॉलेज प्रांगण पहुँचने पर शानदार स्वागत किया व इस शानदार जीत के लिए कॉलेज एन.सी.सी इकाई के समन्वयक डॉ.विजय सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कॉलेज की प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेन्द्र शिंगला, उप प्रधान यशपाल मित्तल ने इस शानदार उपलब्धि के लिए कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता को बधाई दी।


जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि एन.सी.सी कैडेट प्रिया को एन.सी.सी डायरेक्टर जनरल लेफिटनेंट कर्नल राजीव चौपड़ा पी.वी.एस.एम ,ए.वी.एस.एम ने डीक्रशट युनिवर्सिटी, सोनीपत में प्रशंसा पदक देकर सम्मानित किया है जोकि हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि गत दिनों एन.सी.सी कैडेट प्रिया का इंडियन टीम के ट्रायल्स में चयन हुआ था  जिसके लिए राई में आयोजित कैंप के दौरान कर्नल के बालाजी द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया था। उन्होंने बेटी प्रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारे देश की बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।


एन.सी.सी इकाई के समन्वयक डॉ.विजय ने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थी राष्ठ्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने इस शानदार जीत के लिए कॉलेज प्राचार्य सहित कॉलेज प्रबंधन समिति का आभार जताया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्यों सहित अन्य मौजूद रहे।

प्राचार्य