Arya P.G. College, Panipat

काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभागीयों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग


Image

आर्य पीजी कॉलेज में हिंदी विभाग के हिंदी साहित्य परिषद के तत्वावधान में काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें कॉलेज के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों की काव्य रचनाओं से श्रोतागण गद्गद् हो गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य कन्या महाविद्यालय, समालखा की पूर्व प्राचार्य,कवयित्री, प्रसिद्व लेखिका डॉ.आभा त्यागी ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान दिया व आभार व्यक्त किया और साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.नीरज ठाकुर सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। मंच संचालन प्रो.विजय सिंह ने किया।

डॉ.आभा त्यागी ने कहा कि विद्यार्थियों को मंच के माध्यम से अपनी कला को प्रदर्शित करने में किसी भी मौके को अपने हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें साहित्य को पढ़ते रहना चाहिए साथ ही हमें अच्छी कविता के लिए साहित्य से प्रेम कर नया सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें नित्य नये व सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना करते हुए हिंदी साहित्य परिषद् द्वारा करवाए गए आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन समिति प्रत्येक क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढऩे के प्रत्येक अवसरों के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

काव्य पाठ प्रतियोगिता में बी.ए प्रथम वर्ष के छात्र  हरनाम सिंह ने प्रथम, बी.ए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने  द्वितीय तथा बी.ए तृतीय वर्ष के छात्र देवव्रत ने तृतीय स्थान हासिल किया, वहीं बी.ए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति व बी.ए प्रथम वर्ष की छात्रा हिना शर्मा ने पुरस्कार हासिल किया।

निर्णायक मंडल में डॉ. शालिनी व प्रो.रीतु ने अपनी अह्म भूमिका निभाई। इस अवसर पर अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

प्राचार्य