Arya P.G. College, Panipat

सिविल सेवाओं की तैयारी की रणनीति बारे सेमिनार लगाकर किया जागरूक


Image


आर्य पीजी कॉलेज के कैरियर गाइडैंस एवं प्लेसमैंट सेल व जी.एस स्कोर संस्थान,करोल बाग,दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन करवाया गया  सेमिनार में सिविल सेवाओं की परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति बारे विस्तार से जानकारी दी गई। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में जी.एस स्कोर संस्थान से प्रो.पीयूष चौबे ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कॉलेज प्रांगण पहुँचे सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया व आभार जताया।


प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज कैरियर गाइडैंस एवं प्लेसमैंट सेल के समन्वयक डॉ.सोनिया सोनी, प्रो.पंकज चौधरी, प्रो.आस्था गुप्ता सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। वहीं कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेन्द्र सिंगला ने सेमिनार के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता को बधाई दी।


प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने कैरियर को लेकर समय पर बेहतर योजना बनानी चाहिए व भविष्य में आगे बढऩे के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस तरह के सेमिनारों से विद्यार्थियों को नई-नई जानकारियां मिलती हैं।


मुख्य वक्ता प्रो.पीयूष चौबे ने विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं की परीक्षाओं में प्रारंभिक तौर पर की जाने वाली तैयारियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।  उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि विद्यार्थियो में ऐपटीटयूड के साथ-साथ दृष्टिकोण भी होना चाहिए। उन्होंने सिविल सेवाओं की परीक्षाओं के सलैबस के बारे भी जानकारी दी। मंच संचालन प्रो.पंकज चौधरी व छात्र शुभम ने किया।


प्रो.पंकज चौधरी ने बताया कि लोकतांत्रिक देश में सिविल सर्विसेज की कार्यप्रणाली का दुरूस्त होना अति महत्वपूर्ण है। हमें अपने देश की उन्नती में अपनी भागीदारी निभाते रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉ.मधु गाबा , डॉ.सोनिया सोनी, प्रो.आस्था गुप्ता, प्रो.रजनी शर्मा, डॉ.मनीषा नागपाल सहित अन्य मौजूद रहे।