Arya P.G. College, Panipat

आर्य कॉलेज की एन.सी.सी इकाई ने एन.सी.सी सप्ताह के दौरान जागरूकता रैली निकालकर किया जागरूक


Image

आर्य पीजी कॉलेज एन.सी.सी इकाई के तत्वावधान में एन.सी.सी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर एन.सी.सी इकाई के कैडेट्स व स्टाफ सदस्यों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए गए व लोगों को जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने एन.सी.सी इकाई के समन्वयक डॉ.विजय सिंह, कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ.अनुराधा, महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ.मीनल तालस सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को जागरूकता रैली के सफल आयोजन के लिए बधाई दी वहीं कॉलेज की प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेन्द्र सिंगला, उप प्रधान यशपाल मितल, महासचिव सीए कमल किशोर व कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य ने कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता को बधाई दी।

इस मौके पर एन.सी.सी मुख्यालय से हवलदार कॉलेज प्रांगण पहुँचे उपेंद्र ने रैली का नेतृत्व किया व सभी को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिला सशक्तिकरण की आवश्यक्ता है। हमें मिलकर इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की उन्नती में महिलाओं का विशेष रूप से अहम् योगदान है।

जानकारी देते हुए एन.सी.सी इकाई के समन्वयक डॉ.विजय सिंह ने बताया कि रैली पानीपत के मेन बाजार से होते हुए, रैड लाइट, संजय चौंक, गोहाना मोड़ से कई स्थानों पर पहुँची व लोगों को जागरूक किया। उन्होंने रैली में भाग लेने वाले सभी स्टाफ सदस्यों, कैडेट्स सहित अन्य का आभार व्यक्त किया।

कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ.अनुराधा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से सबंधित कानूनों की जानकारी होनी सभी महिलाओं के लिए आवश्यक है व इस दिशा में सकारात्मक रूप से कार्य किए जाने चाहिए।

महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ.मीनल तालस ने कहा कि आज के दौर में बेटा, बेटी एक समान हैं दोनों को समान अधिकार मिले हैं हमें इस दिशा में जागरूकता लाने के निरंतर प्रयार करते रहना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्यों सहित अन्य मौजूद रहे। 

प्राचार्य