Arya P.G. College, Panipat

इंटर कॉलेज कबड्ड़ी प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज ने पाया प्रथम स्थान


पानीपत  04 नवंबर 2019

आर्य पीजी कॉलेज के खिलाडिय़ों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटर कॉलेज कबड्ड़ी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एसडी कॉलेज को 55-31 से हरा कर  प्रथम स्थान जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। और इंटर जोनल मे प्रवेश किया जो की 5-6 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मे खेले जाएंगे।

प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भाग लेते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। और साथ ही यह जानकारी भी दी की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में मुकाबला शानदार रहा और कल आर्य पीजी कॉलेज और पाईट कॉलेज समालखा के बीच फाईनल मुकाबला होगा ।

प्राचार्य