Arya P.G. College, Panipat

प्राणीशास्त्र विभाग ने किया जैड.एस.आई जबलबुर व मछिया बॉयोलोजिकल पार्क का शैक्षणिक भ्रमण


Image

आर्य महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा वन्य जीव सप्ताह समारोह का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक किया जा रहा है। 1 अक्टूबर  को मैडीकल संकाय के विद्यार्थियों को डैसर्ट रीजनल सैंटर 5 भारतीय प्राणी सर्वेक्षण जबलपुर ले जाया गया जहाँ बी.एस.सी. मैडीकल के विद्याथियों ने कीडों की नई व रेगिस्तानी प्रजातियों का सर्वेक्षण किया व वहाँ के वैज्ञानिकों द्वारा उनकी पहचान कर खोज सूची तैयार की।

मुख्य आकर्षण का केंदर रेगिस्तान का लुप्त प्राय: पक्षी महान भारतीय बस्टर्ड रहा। अन्य पक्षियों कुकू, कोकल, फीसेन्ट्स, आर्डियोटिस, कवेलस, उल्लू का संग्रहालय में ले जाकर अवलोकन किया गया। वैज्ञानिक डॉ.आर.बानो ने कोरडेटस व नॉन कोरडेट्स की कुल 68 नई प्रजातियाँ दिखाई गई जो वहां के वैज्ञानिकों ने रिपोर्ट की है। मछिया बायोलोजिकल पार्क में 50 छात्र-छात्राओं ने रक्यूपाइन, जेकाल, लोमड़ी, लक्कड़बग्गा, भालू, शेर, ईमू, कछुआ, साँप व सिल्वर वीसेन्ट आदि की प्रजातियो की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की। लुप्त हो रहे जलप्राणी पैलीकान के गुलर पाउच व खाने की अलग तरीकों को बताकर डॉ.रिफित ने पक्षियों के सरंक्षण की महता पर प्रकाश डाला। आज के फोटोग्राफी, पोस्टर व कॉलेज प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने दीप शिखा प्रज्ज्वलन कर किया।

प्राणाीशास्त्र की विभागाध्यक्षा डॉ.गीतांजली धवन ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उदे्श्य राजस्थान व गुजरात के समृद्व और विविध प्रकार के जीव संसाधनों का प्रलेखन करना है। जिसके लिए 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक उन्होंने कीटों, पक्षियों, सरीसृप व जानवरों का वैज्ञानिक अध्ययन किया व उनकी रिपोर्ट विद्यार्थियों द्वारा आगामी परीक्षा के लिए तैयार की जाएगी। आज के प्रोग्राम में विविध प्रजातियों की कुल 150 फोटोग्राफ , 50 पोस्टर व 20 कॉलेज प्रदर्शित कर वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया गया।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5, 6 व 7 अक्टूबर का इस समारोह के अन्तर्गत वीडियोग्राफी, डाक्यूमेंट्री, पावर पवांइट प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा तथा 7 अ1टूबर को नो दा बर्डस ऑफ यूअर सिटी विषय पर वर्कशाप का आयोजन होगा।

प्रो. पूजा कादियान व प्रो. निधि गर्ग ने राजस्थान व हरियाणा के अलग-अलग प्रजातियों की अवलोकन रिर्पोट तैयार करने में मैडीकल के विद्यार्थियो की मदद की जो जीव एक्पलोरेशन की सूची को अपडेट करेगी। इस अवसर पर डॉ. गीतांजली धवन, डॉ.बलकार सिहं, डॉ. अनिल वर्मा, प्रो. शिखा, प्रो. सुदेश, शोमनाथ, चेतना, पूजा, निधि सहित अन्य उपस्थित रहे।

प्राचार्य