Arya P.G. College, Panipat

गांधी के विचारों पर हुआ विस्तार व्याख्यान का आयोजन


Image

आर्य पीजी कॉलेज के गांधीयन स्टड़ी सेंटर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य वक्ता के तौर पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह ने गांधी जी के स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान के विषय से विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही साथ वर्तमान समय में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता पर सभी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज उपाचार्या डॉ.संतोष टिक्कू ने गांधीयन स्टडीज सेंटर के समंवयक डॉ. विजय सिंह को बधाई दी।

डॉ.विजय ने बताया कि वर्तमान समय में समाज में जिस तरह के वैमनस्य व्याप्त हो रहा है उसे केवल गांधी जी के सहनशील और अहिंसात्मक विचारों से दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने गांधी जी के कुछ अनछुए पहलुओं पर सभी प्रकाश डाला कि किस तरह गांधी गीत संगीत के माध्यम से लोगों में सामाजिक जागृति पैदा कर रहे थे। संगीत को सत्याग्रह से जोड़कर देखते थे। नरसिंह मैहता का वैष्णव जन और रघुपति राजा राघव राम और यरवदा जेल जाते हुए अब जाग मुसाफिर भोर भई गाकर अनशन शुरु किया। पाश्चात्य संगीत में भी गांधी जी रूची की थी इसका उदाहरण किग्सले हाल में संगीत सुनने जाते थे। गांधी वहाँ पर स्काटीशं गीत गये जमाने की बात पर अपनी झडी के साथ नृत्य किया। इसके साथ-साथ फ्रांसिसी साहित्यकार रोमां रोला के पास जाकर उन्हें पियानों पर धुन सुनाने के लिए कहना और साथ ही चार्ली चैपलिन की फिल्म जोब हत्या के विरोध में गांधीयन विचार दर्शन देखने को मिलता है। इसके अतिरिक्त साबरमती आश्रम से बहुत से किस्से भी विद्यार्थियों को बताया कि किस तरह गांधी अपनी विचारधारा को धरातल पर लाकर लोगों से जुड़ रहे थे। इस अवसर पर प्रो.अकरम, प्राध्यापिका नाजि़मा सहित अन्य मौजूद रहे।