Arya P.G. College, Panipat

एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन


Image

आर्य पीजी कॉलेज में गणित विभाग के तत्वावधान एप्लीकेशन ऑफ मैथमेटिक्स विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सेमिनार में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, करुक्षेत्र के गणित विभाग के अध्यक्ष  प्रो.अनिल वशिष्ठ ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कॉलेज उपाचार्या डॉ.संतोष टिक्कू ने सेमिनार के सफल आयोजन के लिए गणित विभाग के प्रो.उमेद सिंह, डॉ संदीप गुप्ता सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। मंच सचालन डॉ.संदीप गुप्ता ने किया।

प्रो.अनिल वशिष्ठ ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढऩे के लिए चुनौतियों को सहज स्वीकार कर उनका समाधान करने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि गणित के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। हमें लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ते रहना चाहिए। हमें आगे बढऩे के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर प्राध्यापिका नेहा भारद्वाज, प्रिया गुप्ता, सीमा जागलान, महक, निधी, हर्ष सहित अन्य मौजूद रहे।

प्राचार्य