Arya P.G. College, Panipat

अर्थशास्त्र विभाग की कौटिल्य आर्थिक परिषद् की ओर से किया गया प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन


Image

आर्य पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की कौटिल्य आर्थिक परिषद् की ओर से प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.सतवीर सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। मंच संचालन डॉ.रजनी शर्मा एवं एम.ए. अंतिम वर्ष विद्यार्थियों (देवाशीष अरोड़ा, ज्योति) ने किया।

प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि अर्थशास्त्र विभाग की कौटिल्य आर्थिक परिषद् की ओर से प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें से टीम-ई (रवि,क्षितिज,रीतू) ने प्रथम स्थान, टीम-डी (नेहा, शिवानी)ने द्वितीय स्थान और टीम-सी(दिशा, नीरु, निष्ठा) ने तृतीय स्थान हासिल किया। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी पूरी रुचि दिखाई और प्रश्रों के उचित उत्तर भी दिए। इस तरह के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

इस अवसर पर प्रो.रमेश सिंगला, प्रो.अंजु मलिक, अध्यापिका कीर्ति और हीना मौजूद रहे।

प्राचार्य