Arya P.G. College, Panipat

विश्व पर्यटन दिवस पर हुआ तीन दिवसीय समारोह का हुआ सफल समापन


Image

आर्य पीजी कॉलेज में पर्यटन  विभाग के तत्वावधान में विश्व पर्यटन दिवस पर तीन दिवसीय समारोह का शानदार समापन हुआ। समारोह के अंतिम दिन मुख्य वक्ता के तौर पर एक्टिव इंडिया हॉलीडैज, दिल्ली से टूर प्रबंधक अनुराग अत्री ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने मुख्य अतिथि का कॉलेज प्रांगण में पंहुचने पर पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने पर्यटन विभागाध्यक्ष प्रो.अंकुर मितल सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।

मुख्य वक्ता अनुराग अत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 27 सितंबर को पूरे विश्व में पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत सरकार भी देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में विदेशों से पर्यटक भारत देश के विभिन्न ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण क्षेत्रों का भ्रमण करने आते हैं। इससे हमारे देश की संस्कृति का विदेशों मे प्रचार प्रसार तो होता ही है साथ ही हमारे देश में विदेशी पर्यटकों के आने से भारतीय पर्यटन स्थलों को भी लाभ होता है। उन्होंने पर्यटन को टूरिवुड की संज्ञा से भी नवाजा।

प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि आज पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने मुख्य वक्ता अनुराग अत्री के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह विश्व भर के अनेक देशों में भ्रमण कर श्रीमद् भगवद गीता का प्रचार-प्रसार भी किया है। पर्यटन विभाग इस तरह के सेमिनारों का आयोजन समय-समय पर करवाता रहता है। विद्यार्थियों को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते रहने चाहिए। इस तरह की गतिविधियों में भाग लेते रहने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास  होता है।

पर्यटन विभागाध्यक्ष अंकुर मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय आयोजित समारोह के दौरान टूर पैकेज, प्रश्नोतरी व मॉडल प्रस्तुति का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के प्राध्यापिका सुमन शिंगला, प्रो.अंकुश दुहन, प्राध्यापिका रेणु सहित अन्य मौजूद रहे।

प्राचार्य