Arya P.G. College, Panipat

स्वास्थ्य अभियान को लेकर पूरे भारत में स्वास्थ्य पखवाड़ा साईकिल रैली निकाली गई


Image

एन.सी.सी इकाई द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत पूरे भारत में स्वास्थ्य पखवाड़ा साईकिल रैली निकाली गई। आर्य कॉलेज की एन.सी.सी इकाई के समन्वयक डॉ. विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की यह रैली शिमला से चलकर पंजाब, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल से होती हुई आज पानीपत में पहुंची। करनाल व पानीपत की सीमा पर करनाल जोन के विद्यार्थियों ने पानीपत जोन के आर्य कॉलेज, आई.बी कॉलेज व एस.डी कॉलेज के एन.सी.सी कैडेट को बैटन सौंपा। तीनों कॉलेज के एन.सी.सी कैडेट ने बैटन ली और बैटन को लेकर सोनीपत के लिए रवाना हुए। सोनीपत में छोटू राम यूनिर्वसिटी के एन.सी.सी कैडेट को बैटन सौपेंगे। इस रैली में 12 हरियाणा बटालियन कमांडिंग ऑफिसर के बालाजी के साथ आई.बी. कॉलेज व एस.डी. कॉलेज के एन.सी.सी. इकाई के समन्वयक भी मौजूद रहे।

प्राचार्य