Arya P.G. College, Panipat

महिला सुरक्षा की जि6मेदारी सरकार की है विषय पर हुआ वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन


Image

आर्य पीजी कॉलेज में कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने शिरकत की। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.नीरज ठाकुर ने प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया व आभार वयक्त किया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.नीरज ठाकुर व अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच संचालन प्रो.विजय सिंह ने की।  प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि प्रत्येक वयक्ति में कुछ न कुछ कला छिपी होती है हमें मंच के माध्यम से अपने भीतर छिपी कला को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा आज हमारे देश की बेटियों ने पूरे विश्व में प्रत्येक क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो.नीरज ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में महिला सुरक्षा को लेकर गहन चिंतन की जरूरत है उन्हें जागरूक होकर एवं आत्मरक्षा के गुर सिखकर स्वयं की रक्षा के लिए कदम उठाने की जरूरत है। डॉ.कंचन प्रभाती व डॉ.शालिनी ने निर्णायक मंडल में अपनी अहम् भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में बी.ए.प्रथम वर्ष की रिया शर्मा ने प्रथम स्थान, बी.ए.द्वितीय वर्ष की जाहनवी ने द्वितीय स्थान, बी.ए.प्रथम वर्ष के हरनाम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं दुर्गा व हिना शर्मा को संयुक्त रूप से सांत्वान पुरस्कार मिला। इस अवसर पर प्रो.डॉ विजय सिंह, प्राध्यापिका रीतु सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

प्राचार्य