Arya P.G. College, Panipat

Orientation program organized for B.A,BAMC,BTM AND BVFT


Image
आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बी.ए, बी.एम.सी,बी.टी.एम व बी.ए फैशन डिजाइनिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

मुख्य वक्ता के तौर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आगे बढऩे के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए व इसके लिए किसी भी अवसर को अपने हाथ से खोना नहीं चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कॉलेज की सांस्कृतिक,खेल व अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि  वह पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक, खेल व अन्य गतिविधियों में अवश्य भाग लें ताकि सभी विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों से आहवान् किया कि सभी विद्यार्थी पुस्तकालय में जाकर अपने विषय से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन करें  व  नईनई जानकारियों से जुडऩे का प्रयास करें। इस अवसर पर विद्यार्थियों को डॅाक्यूमेंट्री के माध्यम से भी कॉलेज गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया गया।

कॉलेज के गृह विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ. संतोष टिक्कू ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों को चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए व आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज के डॉ.अनुराधा सिंह,डॉ.मीनल बतरा,डॉ.कंचन प्रभाती,प्रो.अंकुश दुहन,प्रो.राजेश टूर्ण सहित अन्य मौजूद रहे।