Arya P.G. College, Panipat

एन.सी.सी कैडेट् चयन प्रक्रिया का हुआ आयोजन


Image

आर्य पीजी कॉलेज में एन.सी.सी. कैडेट् चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, आई.बी.कॉलेज पानीपत, एस.डी.कॉलेज पानीपत से पहुँचे विद्यार्थियों ने एन.सी.सी. कैडेट चयन प्रकिया में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान एन.सी.सी. कमांड ऑफिस सोनीपत से अधिकारी राजबीर शर्मा, आर्य कॉलेज से एन.सी.सी. अधिकारी डॉ.विजय, आई.बी. कॉलेज से एन.सी.सी. अधिकारी विक्रम, एस.डी.कॉलेज से पवन कुमार ने मुख्य रुप से अहम भूमिका निभाई।

कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कॉलेज प्रांगण पहुंचने पर सभी विद्यार्थियों व अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कहा कि कड़ी मेहनत व ढृढ़ निश्चय से हमें भविष्य में सफलता प्राप्त होती है। आर्य कॉलेज एन.सी.सी. अधिकारी डॉ.विजय ने जानकारी देते हुए बताया कि एन.सी.सी. कैडेट् चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों का हैल्थ चैकअप, फिजिकल, लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि परीक्षा का परीणाम आगामी सप्ताह को जारी किया जाएगा। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों सहित अन्य मौजूद रहे।

प्राचार्य