Arya P.G. College, Panipat

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपल्क्ष में हुआ युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


Image

आर्य पी जी कॉलेज की एन.सी.सी. व रैड रिबन इकाई के सयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपल्क्ष में युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पानीपत के भीमसैन सच्चर अस्पताल के कांउसलर रविन्द्र सिंह व अशोक कुमार ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने मुख्य वक्ताओं का कॉलेज प्रांगण पहुंचने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने एन.सी.सी. व रैड रिबन इकाई के समन्वयक प्रो.विजय सिंह व प्रो. राजेश गर्ग को बधाई दी।

मुख्य वक्ता रविन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को एड़स की भयानक बिमारी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि एड़स की बिमारी कैसे फैलती है और फैलने के बाद इसके लक्ष्ण कैसे दिखाई देते हैं। वहीं वक्ता अशोक कुमार ने बताया कि एड़स की बिमारी से कैसे बचाव किया जा सकता है और कैसे फैलने से रोका जा सकता है।

कॉलेज प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपल्क्ष में इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं को बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। विद्यार्थियों को इस तरह की खतरनाक बिमारियों से अवगत कराना बहुत जरुरी है। ऐसे जागरुकता कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को इन बिमारियों के फैलने से पहले इनके बचाव के बारे में जानकारी मिल जाती है। इस तरह के कार्यक्रामों में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रो.संदीप गुप्ता रमेश सिंगला, उमेद सिंह इत्यादि सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

प्राचार्य