Arya P.G. College, Panipat

मेजर थ्योरी विषय पर हुआ विस्तार व्याख्यान का आयोजन


Image


पानीपत:18 फरवरी 2019


आर्य पीजी कॉलेज में गणित विभाग के तत्वावधान में ‘मेजर थ्योरी’ विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र के गणित विभाग से प्रो.विनोद भारद्वाज ने शिरकत की। मुख्य वक्ता का कॉलेज प्रांगण पहुँचने पर प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने विस्तार व्याख्यान के सफल आयोजन के लिए कॉलेज गणित विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से विद्यार्थियों को नया सीखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि गणित के क्षेत्र में रोजगार की आपार संभावनाएं हैं।


मुख्य वक्ता  प्रो.विनोद भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि हमें गणित विषय में महारथ हासिल करने के लिए मेजर थ्योरी पर ध्यान देने की आवश्यक्ता है। गणित विषय में मेजर थ्योरी का महत्व्पूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में गणित विषय की आवश्यक्ता है। हमें नियमित रूप से अभ्यास करते रहना चाहिए तभी हमें सफतला मिलेगी। इस अवसर पर प्रो.उमेद, डॉ.संदीप गुप्ता, प्रो.सोमबीर लाठर, प्रो.अमनदीप, प्राध्यापिका नेहा भारद्वाज, सपना गर्ग, प्रिया गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।