Arya P.G. College, Panipat

गांधीयन स्टडी सैंटर द्वारा विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का करवाया गया आयोजन


Image


पानीपत: 30 जनवरी 2019


आर्य पीजी कॉलेज के गांधीयन स्टडी सैंटर द्वारा विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि हमें महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। आयोजन में मुख्य वक्ता डॉ.विजय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को महात्मा गांधी के विचारों का अनुसरण करते हुए आगे बढऩा चाहिए।


उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के प्रति समर्पण की भावना से प्रेरित होकर कार्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया युवा वर्ग के कंधों पर देश की बागदौड़ है युवा देश का भविष्य सुनहरा बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।