Arya P.G. College, Panipat

सुभाषचंद्र बोस की 122वीं जयंती पर हुआ विस्तार व्याख्यान का आयोजन


Image


पानीपत: 23-01-2019


आर्य पीजी कॉलेज में इतिहास विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की 122वीं जयंती पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।व्याख्यान में मुख्य वक्ता इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.विजय सिंह रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने डॉ.विजय सिंह व एन.एस.एस. इकाई के समन्यवक डॉ.मीनल व प्रो.विवेक गुप्ता को बधाई दी।


डॉ.विजय सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी के विचार चाहे अलग-अलग थे परंतु उन दोनों का लक्ष्य एक ही था भारत को आजाद करना। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारत की आजादी में आजाद हिंद फौज का कितना महत्व रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ले और अपने देश को और अधिक ऊँचाईयों पर लेकर जाए।


प्रो.विवेक गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है और आज के युवा को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।


इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टॉफ सदस्यों सहित अन्य मौजूद रहे।